बिझवल में गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, लगभग 20 बीघा फसल जलकर राख
धानापुर। क्षेत्र के बिझवल गांव के पास हरदेव महाविद्यालय के पीछे स्थित सीवान में शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
धानापुर, चंदौली

10:27 AM, Apr 3, 2026
धानापुर। क्षेत्र के बिझवल गांव के पास हरदेव महाविद्यालय के पीछे स्थित सीवान में शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आग को फैलने से रोकने के लिए लाठी-डंडों से फसल को रौंदकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, ताकि आग आगे न बढ़ सके। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से काफी हद तक रोका गया।
Advertisement
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग से किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।