विशाल अंतरप्रांतीय विराट कुश्ती दंगल का होगा आयोजन, देशभर के नामी पहलवान दिखाएंगे दमखम
चंदौली। क्षेत्र में खेल और कुश्ती प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय बजरंग दंगल कमेटी के तत्वावधान में विशाल अंतरप्रांतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 16 नवंबर 2026, दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे से शिवनाथ इंटर कॉलेज के सामने स्थित खेल मैदान में होगा।
धनापुर, चंदौली

9:18 AM, Nov 13, 2026
16 नवंबर को शिवनाथ इंटर कॉलेज के सामने खेल मैदान में होगा दंगल, महाराष्ट्र, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के पहलवान करेंगे शिरकत
धानापुर चंदौली। क्षेत्र में खेल और कुश्ती प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय बजरंग दंगल कमेटी के तत्वावधान में विशाल अंतरप्रांतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 16 नवंबर 2026, दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे से शिवनाथ इंटर कॉलेज के सामने स्थित खेल मैदान में होगा।
दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से नामी-गिरामी पहलवान अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। इसमें महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों के पहलवानों के पहुंचने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के जौनपुर, बागपत, मेरठ, वाराणसी और गाजीपुर सहित विभिन्न जनपदों के चर्चित पहलवान भी अखाड़े में उतरेंगे।
Advertisement
आयोजकों के अनुसार, दंगल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस आयोजन को लेकर कुश्ती प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
जय बजरंग दंगल कमेटी के अध्यक्ष रामधनी यादव ने समस्त ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं कुश्ती प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करें और दंगल को सफल बनाएं।
