ब्लाक प्रमुख कक्ष के ऊपर गिरा गलगल का विशाल पेड़, बाल-बाल बचे कर्मचारी
शहाबगंज। विकासखंड परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बरसात के बाद तेज हवा के झोंके से एक पुराना और विशाल गलगल का पेड़ उखड़कर प्रमुख कक्ष के भवन पर जा गिरा। पेड़ गिरने के समय भवन में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
शहाबगंज, चंदौली

3:43 PM, Sep 15, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सप्रमुख कक्ष के ऊपर गिरा गलगल का विशाल पेड़, बाल-बाल बचे कर्मचारी
शहाबगंज। विकासखंड परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बरसात के बाद तेज हवा के झोंके से एक पुराना और विशाल गलगल का पेड़ उखड़कर प्रमुख कक्ष के भवन पर जा गिरा। पेड़ गिरने के समय भवन में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जाता है कि जिस भवन पर पेड़ गिरा, उसी में ब्लॉक प्रमुख का कार्यालय, एपीओ कार्यालय तथा तकनीकी सहायकों का कक्ष संचालित होता है। पेड़ गिरने से भवन को नुकसान पहुंचा है और कार्यालयों में रखे सामान के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय कर्मचारी सुरक्षित स्थान पर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
Advertisement
कर्मचारियों के अनुसार गलगल का पेड़ काफी पुराना और विशाल था। लगातार हुई बारिश के बाद मिट्टी में नमी बढ़ने तथा हवा के तेज झोंके के कारण पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर ब्लॉक परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द पेड़ हटाकर कार्यालयों में कामकाज सामान्य कराने की मांग की है। साथ ही परिसर में जर्जर व पुराने पेड़ों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
बीडीओ दिनेश सिंह ने कहा कि पेड़ काफी पुराना व जर्जर था।पेड़ गिरने से प्रमुख कक्ष को क्षति पहुंची है।
