कोइलरवा हनुमान मंदिर पर 24 नवंबर को लगेगा भव्य मेला, सजेगी भजन संध्या
नौगढ़ (चंदौली)।कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 नवंबर को नौगढ़ स्थित प्रसिद्ध कोइलरवा हनुमान जी मंदिर परिसर में जिला पंचायत चंदौली की ओर से भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन और भक्ति भाव के लिए भव्य भजन संध्या के साथ मनमोहक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति की जाएगी।
चकिया, चंदौली

12:18 PM, Nov 21, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सनौगढ़ (चंदौली)।कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 नवंबर को नौगढ़ स्थित प्रसिद्ध कोइलरवा हनुमान जी मंदिर परिसर में जिला पंचायत चंदौली की ओर से भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन और भक्ति भाव के लिए भव्य भजन संध्या के साथ मनमोहक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति की जाएगी।
भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक चंदन सिंह मधुर, गायिका काजल लाडली और वैष्णवी आरोही अपनी सुरीली आवाज में भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। वहीं बाबी ग्रुप की ओर से आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो मेले का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
Advertisement
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का श्रद्धालु आनंद उठा सकेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने दी। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं से मेले में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।
