भरुहियां रेगुलेटर का एक गेट जर्जर, किसानों में आक्रोश
शहाबगंज। शहाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के केरायगांव ड्रेन पर स्थित भरुहियां रेगुलेटर की हालत जर्जर हो गई है। चार गेट वाले रेगुलेटर का एक गेट पूरी तरह खराब हो चुका है, जिससे किसानों को सिंचाई व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है।
शहाबगंज, चंदौली

6:37 PM, Sep 22, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सकिसान विकास मंच ने सिंचाई विभाग से तत्काल ओवरहालिंग की मांग की
शहाबगंज। शहाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के केरायगांव ड्रेन पर स्थित भरुहियां रेगुलेटर की हालत जर्जर हो गई है। चार गेट वाले रेगुलेटर का एक गेट पूरी तरह खराब हो चुका है, जिससे किसानों को सिंचाई व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है।
किसान विकास मंच के उपाध्यक्ष अयूब खान और त्रिलोकी नाथ यादव ने बताया कि रेगुलेटर की ओवरहालिंग और मरम्मत के लिए कई बार बंधी डिवीजन के अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण भी किया, लेकिन अभी तक रेगुलेटर की मरम्मत नहीं कराई गई।
Advertisement
कार्यकर्ताओं की शिकायत पर किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने मौके पर पहुंचकर रेगुलेटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मौके पर गेट की स्थिति और भी खराब मिली। इसके बाद उन्होंने वीडियो क्लिप के माध्यम से बंधी डिवीजन के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद, सहायक अभियंता हीरालाल यादव और अवर अभियंता अजेश्वर सिंह को समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
राम अवध सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रेगुलेटर की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसान विकास मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के चकिया कार्यालय पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि रेगुलेटर की समय से मरम्मत नहीं होने पर किसानों को सिंचाई के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
