अस्तचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का सैलाब
चंदौली। सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार की शाम गंगा नदी तट, सरोवर तटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को व्रती महिलाओं और पुरुषों ने अर्घ्य दिया। इस दौरान आस्थावानों का घाटों पर रेला उमड़ा। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की। घरों और सरोवर तटों पर कांच ही बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाय, मारबो रे सुगवा धनुष से, सुगा गिरहे मुर्छाए
चंदौली

5:25 PM, Nov 15, 2026
चंदौली। सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार की शाम गंगा नदी तट, सरोवर तटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को व्रती महिलाओं और पुरुषों ने अर्घ्य दिया। इस दौरान आस्थावानों का घाटों पर रेला उमड़ा। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की। घरों और सरोवर तटों पर कांच ही बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाय, मारबो रे सुगवा धनुष से, सुगा गिरहे मुर्छाए आदि पारंपरिक गीतों से गुलजार रहे। सुबह से ही अर्घ्य देने की तैयारी शुरू हो गई। घरों में सुबह से ही व्रती महिलाओं ने स्नान, ध्यान के बाद अर्घ्य देने के लिए सूप, दउरी तैयार की। इसमें पांच से सात प्रकार के फल, ठेकुआ, चावल से बनी मिठाई, फूल, माला, दीपक, रोरी, सिंदूर, कपूर, अगरबत्ती आदि को सजाया। दोपहर बाद महिलाएं और पुरुष नए वस्त्र पहन कर पूरे परिवार के साथ नंगे पैर सरोवर, नदी तटों की ओर चल पड़े। विभिन्न इलाकों से व्रती बैंडबाजा के साथ सरोवर पर पहुंचे तो कुछ महिला व्रती घाटों पर लेट कर पहुंची। घर के पुरुष सदस्य सिर पर फलों का दउरा लेकर चल रहे थे तो बच्चे किशोर कांधे पर गन्ना रख कर घाटों पर पहुंचे। महिलाएं, किशोरियां हाथों के कलश लेकर गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचीं। नगर के दामोदरदास पोखरा, राम मंदिर, माल गोदाम पोखरा, मानस नगर स्थित मानसरोवर तालाब, सिकटिया, अलीनगर स्थित रामजानकी पोखरा पर अर्घ्य देने के लिए व्रती पहुंचे। यहां व्रतियों ने वेदी बनाकर पूजा-अर्चना की और कलश स्थापित किया। सरोवर में गन्ने का मंडप बनाया और धूप, दीप, फूल माला से पूजा अर्चना की। इसके बाद जल में उतरी और कमर भर पानी होने पर खड़े होकर भगवान भाष्कर के अस्त होने का इंतजार किया। जैसे ही सूर्य ने रूप बदल कर लालिमा बिखेरी और अंधकार का असर हुआ, वैैसे ही लोगों ने जयकारे के साथ दूध, जल आदि से अर्घ्य दिया। पूूजा समिति के सदस्यों ने भी घूम घूमकर व्रतियो को अर्घ्य के लिए दूध और जल उपलब्ध कराए। व्रतियों के परिवार वालों के साथ आस-पड़ोस के लोगों ने भी अर्घ्य दिलाकर पुण्य लाभ कमाया। अर्घ्य देने वालों को देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। इस दौरान यहां मेला लगा रहा। सरोवर तटों पर मेले में चाट-पक़ौड़ी, गोलगप्पे, गुब्बारे, खिलौने, मोमोज, चाउमिन की दुकानें सजी रहीं। पूजन-अर्चन के बाद व्रती कलश लेकर गीत गाते हुए घर लौट आए। कुछ महिलाएं घाट पर ही सुबह अर्घ्य देने के लिए रुक गई। सोमवार की सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। इसके पूर्व घाटों पर विद्युत झालरों और ट्यूबलाइट की आकर्षक सजावट की गई थी। वहीं लाउडस्पीकरों पर छठ मइया के गीत बजाए जा रहे थे। इससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा ।
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदियों, तालाबों व सरोवरों के किनारे घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को जल से अर्घ्य दिया। विधिविधान से पूजन-अर्चन कर पुत्रों की दीर्घायु व पुत्र प्राप्ति के साथ ही समाज के सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करेंगी। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट रहा। छठ के गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। घाटों पर सफाई, प्रकाश के साथ नाव व गोताखारों की व्यवस्था भी की गई थी। प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। नगर के मानसरोवर तालाब, अलीनगर, रामजानकी तालाब, दामोदरदास पोखरा, गया कालोनी, आरपीएफ कालोनी स्थित तालाबों पर दोपहर बाद व्रती महिलाओं की भीड़ पहुंचने लगी। तालाब पर पहुंचने के क्रम में व्रती महिलाएं जहां लाल पीला वस्त्र धारण कर हाथ में कलश लेकर चल रही थीं।
Advertisement
क्षेत्र के डोमरी, सूजाबाद, बहादुरपुर, जलीलपुर, चौरहट, भोजपुर आदि गांव के दर्जनों व्रती महिलाओं ने गंगा किनारे जाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। गंगा घाट पर पुलिस टीम मुस्तैद रही। वहीं एनडीआरएफ की टीम ने पानी में निगरानी की।
