मड़ईनुमा घर में लगी आग, गरीब परिवार का सामान जलकर राख
गुड्डू बनवासी के मड़ईनुमा घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर समेत अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
शहाबगंज, चंदौली

3:49 PM, Mar 5, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज । विकास खंड क्षेत्र के कौड़िहार ग्राम सभा की पिछवारी बस्ती में बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे एक मड़ईनुमा घर में अचानक आग लग जाने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार गुड्डू बनवासी के मड़ईनुमा घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर समेत अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि आगजनी की इस घटना से गुड्डू बनवासी का परिवार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। घर में रखा पूरा सामान जल जाने के कारण परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। अब पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
Advertisement
युवा समाजसेवी छन्नू यादव और जितेंद्र यादव ने बताया कि गुड्डू बनवासी का परिवार बेहद गरीब है और इस घटना से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
