कैली रोड के मकान में अवैध शराब का जखीरा बरामद, 14 हिरासत में
चंदौली। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चंदौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैली रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर 1070 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से 10 पुरुष, दो महिलाओं और दो किशोरों समेत कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 26,570 रुपये नकद भी बरामद किए गए।
चंदौली

12:01 PM, Nov 25, 2026
1070 लीटर शराब, 26,570 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद; 10 पुरुष, दो महिलाएं और दो किशोर पुलिस की कार्रवाई के दायरे में
चंदौली। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चंदौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैली रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर 1070 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से 10 पुरुष, दो महिलाओं और दो किशोरों समेत कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 26,570 रुपये नकद भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बुधवार, 25 नवंबर की सुबह करीब 6:10 बजे कैली रोड स्थित आकाश तिवारी के मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान में बिना वैध अनुमति के भंडारित 1070 लीटर अवैध शराब मिली।
Advertisement
मौके से पुलिस ने 10 पुरुषों, दो महिलाओं और दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों में चंदौली के अलावा बिहार के औरंगाबाद, सिवान, पटना और सहरसा जनपद के निवासी शामिल हैं।
पुलिस ने बरामद शराब के साथ यूपी 67 डब्ल्यू 1979 नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 26,570 रुपये नकद कब्जे में लिए हैं। इस मामले में थाना चंदौली में मुकदमा अपराध संख्या 544/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1), 60 और 63 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के साथ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, मार्कण्डेय सिंह, हरेंद्र यादव तथा पुलिसकर्मी तनिष्क साहू, प्रियेश यादव, आदर्श शर्मा, महिला कांस्टेबल रागिनी सिंह और उर्वशी सिंह शामिल रहीं।
