मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
धानापुर। थाना क्षेत्र के खड़ान गांव में गुरुवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जामवंत पुत्र स्व. भग्गल राम, निवासी खड़ान के रूप में हुई है।
धानापुर, चंदौली

6:10 PM, Nov 12, 2026
पत्नी दो साल से मुंबई में रह रही थी, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
धानापुर। थाना क्षेत्र के खड़ान गांव में गुरुवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जामवंत पुत्र स्व. भग्गल राम, निवासी खड़ान के रूप में हुई है।
Advertisement
बताया जाता है कि जामवंत पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी पत्नी भी पिछले करीब दो वर्षों से मुंबई में रह रही थी। गुरुवार को उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
