72 किसानों को मिला निशुल्क सरसों व चना का मिनीकिट बीज
चंदौली। विकासखंड बरहनी के किसान कल्याण केंद्र बरठी कमरौर में मंगलवार को ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित करीब 72 किसानों को सरसों और चना का मिनीकिट बीज निशुल्क वितरित किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किसानों को मिनीकिट बीज वितरित किए।
चंदौली

6:39 PM, Sep 29, 2026
बरठी कमरौर में विधायक सुशील सिंह ने किया बीज वितरण, उन्नतशील बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने की जानकारी
चंदौली। विकासखंड बरहनी के किसान कल्याण केंद्र बरठी कमरौर में मंगलवार को ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित करीब 72 किसानों को सरसों और चना का मिनीकिट बीज निशुल्क वितरित किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किसानों को मिनीकिट बीज वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जिले में गेहूं, मसूर, सरसों और चना के उन्नतशील बीज किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर राजकीय कृषि बीज भंडारों से उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कराकर उन्नत किस्म के बीज प्राप्त करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
Advertisement
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने किसानों से दलहनी और तिलहनी फसलों का क्षेत्रफल एवं उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने के साथ खेतों की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार के लिए एनपीएस उर्वरक के प्रयोग की सलाह दी।
कार्यक्रम में धानापुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ सिंह, सुमंत सिंह और पारसनाथ तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कृषि विभाग से अनिरुद्ध मिश्रा, लक्ष्मण यादव, शैलेश और विपिन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।