चेकिंग के दौरान पिकअप से 7 गोवंश बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सैयदराजा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से गोवंश को ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 23 अप्रैल को एनएच-19 हाईवे के उत्तरी लेन पर काले पीर बाबा की मजार के पास, ग्राम जेठमलपुर के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप (UP62T9895) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 7 गोवंश बरामद हुए। इनमें 6 जीवित और 1 मृत सांड पाय
चंदौली

3:49 PM, Apr 24, 2026
चंदौली। गोतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 7 गोवंश (सांड) बरामद करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सैयदराजा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से गोवंश को ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 23 अप्रैल को एनएच-19 हाईवे के उत्तरी लेन पर काले पीर बाबा की मजार के पास, ग्राम जेठमलपुर के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप (UP62T9895) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 7 गोवंश बरामद हुए। इनमें 6 जीवित और 1 मृत सांड पाया गया। मौके से एक चापड़ भी बरामद किया गया।
Advertisement
इस कार्रवाई में पुलिस ने जसीम अहमद (34 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अकील निवासी चक फतेह अली शाह, थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक धर्मदेव प्रसाद, हेड कांस्टेबल नसीरुद्दीन, कांस्टेबल शंकर प्रसाद तथा चालक हेड कांस्टेबल वीरेश कुमार की टीम शामिल रही।
