पंजाब से बिहार जा रही 663 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
चन्दौली पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान नवीन मंडी समिति गेट के पास से पंजाब से बिहार तस्करी कर ले जायी जा रही 663 पेटी में कुल 5898.600 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार। जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।* थाना चन्दौली पुलिस सर्विलांस टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्यो के आधार पर पुलिस टाम द्वारा नवीन मंडी समिति गेट के सामने वाराण
चंदौली

7:50 AM, Jun 27, 2026
2 शातिर तस्कर गिरफ्तार
चन्दौली । चन्दौली पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान नवीन मंडी समिति गेट के पास से पंजाब से बिहार तस्करी कर ले जायी जा रही 663 पेटी में कुल 5898.600 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार। जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।* थाना चन्दौली पुलिस सर्विलांस टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्यो के आधार पर पुलिस टाम द्वारा नवीन मंडी समिति गेट के सामने वाराणसी-बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध ट्रक को रोककर चालक एवं सहचालक से पूछताछ की गई। प्रारम्भ में दोनों द्वारा वाहन में लकड़ी का बुरादा लदा होना बताया गया, किन्तु जब चेक किया गया तो ट्रक के भीतर विशेष रूप से बनाई गई लोहे की केबिन में तथा चारों ओर लकड़ी के बुरादे की आड़ में पंजाब राज्य से अवैध अंग्रेजी शराब पटना (बिहार) ले जाई जा रही थी। चालक एवं सहचालक की पहचान 1.हितेश पुत्र रामबाई देसाई, निवासी जसोधानगर, थाना बटवा जिला अहमदाबाद, गुजरात, उम्र लगभग 42 वर्ष। व 2.उमेश पुत्र अर्जुन भाई परमार, निवासी विंजोल फाटक, थाना बटवा जिला अहमदाबाद, गुजरात, उम्र लगभग 26 वर्ष के रुप में हुई। तलाशी के दौरान ट्रक में लोहे का एक गुप्त केबिन बनाया गया था, जिसके चारों ओर लकड़ी का बुरादा भरा गया था ताकि शराब की गंध एवं आवाज बाहर न जा सके। केबिन खोलने पर उसमें से विभिन्न ब्राण्ड की कुल 663 पेटी (5898.600 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए मौके से 02 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है
Advertisement
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब लादकर बिहार में ऊँचे दामों पर बिक्री हेतु ले जा रहे थे। पुलिस एवं अन्य एजेंसियों की नजर से बचने के लिए ट्रक के डाले में लोहे का गुप्त केबिन बनाकर उसके चारों ओर लकड़ी का बुरादा भर दिया गया था, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को संदेह न हो। अभियुक्तों ने बताया कि शराब की खेप को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाने के एवज में उन्हें प्रति चक्कर 50,000 तथा बिक्री पर 02 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होता था। पूछताछ के आधार पर इस अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
