धानापुर और नियामताबाद में 63 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, उपहार सामग्री वितरित
चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को जिले के धानापुर और नियामताबाद विकास खंडों में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। दोनों ब्लॉकों में कुल 63 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस दौरान नवदंपतियों को शासन की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री वितरित की गई और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की गई।
चंदौली

7:09 PM, Oct 16, 2026
विधायक सुशील सिंह और रमेश जायसवाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह
चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को जिले के धानापुर और नियामताबाद विकास खंडों में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। दोनों ब्लॉकों में कुल 63 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस दौरान नवदंपतियों को शासन की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री वितरित की गई और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की गई।
Advertisement
धानापुर विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे। यहां 41 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वहीं, नियामताबाद विकास खंड में विधायक रमेश जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति में 22 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, दोनों विकास खंडों के अधिकारी-कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
