55वां जमील खान जिद्दी मेमोरियल कप आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता 22 जनवरी से धानापुर में
इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड की मजबूत और अनुभवी टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। यह टूर्नामेंट हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंजीकृत (रजिस्टर्ड) फुटबॉल मैचों के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
धानापुर, चंदौली

9:22 AM, Jan 19, 2026
आसिफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्सधानापुर (चंदौली)। आज़ाद मुस्लिम रोज़ स्पोर्टिंग क्लब के सौजन्य से 55वां जमील खान जिद्दी मेमोरियल कप आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 22 जनवरी 2026 से अमर वीर इंटर कॉलेज, धानापुर के खेल मैदान में किया जाएगा।
इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड की मजबूत और अनुभवी टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। यह टूर्नामेंट हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंजीकृत (रजिस्टर्ड) फुटबॉल मैचों के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
Advertisement
आयोजकों ने खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस फुटबॉल महाकुंभ का आनंद लें और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
यह प्रतियोगिता न केवल युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगी, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूती देगी।