सड़क पर मिले 50 हजार रुपये थाने में जमा कराए, अधिवक्ता ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
चंदौली। सड़क पर गिरे 50 हजार रुपये मिलने पर एक अधिवक्ता ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए पूरी धनराशि पुलिस को सौंप दी। अब कन्दवा पुलिस रुपये के वास्तविक मालिक की तलाश कर रही है।
चन्दौली

4:30 PM, Oct 30, 2026
बरौनी माइनर के पास गिरी मिली नोटों की गड्डी, असली मालिक की तलाश में जुटी कन्दवा पुलिस
चंदौली। सड़क पर गिरे 50 हजार रुपये मिलने पर एक अधिवक्ता ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए पूरी धनराशि पुलिस को सौंप दी। अब कन्दवा पुलिस रुपये के वास्तविक मालिक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को ग्राम घोसवा निवासी अधिवक्ता विनीत कुमार सिंह बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बरौनी माइनर के पास सड़क किनारे उन्हें 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी मिली। गिनती करने पर उसमें कुल 50 हजार रुपये थे। अधिवक्ता ने बिना देर किए थाना कन्दवा पहुंचकर पूरी धनराशि पुलिस के सुपुर्द कर दी।
पुलिस ने धनराशि जमा होने के संबंध में जनरल डायरी में प्रविष्टि दर्ज कर रुपये मालखाने में सुरक्षित रखवा दिए हैं। अब पुलिस संबंधित धनराशि के वास्तविक मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Advertisement
रुपये खोने वाले व्यक्ति यहां करें संपर्क
यदि किसी व्यक्ति के 50 हजार रुपये रास्ते में गिर गए हैं, तो वह थाना कन्दवा के थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल से मोबाइल नंबर 9454403192 पर संपर्क कर सकता है। पुलिस के अनुसार, उचित पहचान और धनराशि से संबंधित प्रमाणों के सत्यापन के बाद ही रुपये वास्तविक मालिक को सौंपे जाएंगे।
