ट्रक से 448 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
चन्दौली। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से 448 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। शराब बिहार राज्य ले जाई जा रही थी।
चंदौली

3:30 PM, Feb 10, 2026
अलीनगर पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार, कीमत करीब 5 लाख रुपये
चन्दौली। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से 448 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। शराब बिहार राज्य ले जाई जा रही थी।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 09 फरवरी 2026 को पचफेडवा बाजार क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाराणसी की ओर से रिंग रोड होते हुए एक ट्रक अवैध शराब लेकर चन्दौली के रास्ते बिहार जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम पचफेडवा स्थित रिंग रोड ओवरब्रिज के पास पहुंचकर चेकिंग करने लगी।
इसी दौरान ट्रक संख्या UP50CT1544 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ट्रक को तेज गति से लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ दूरी पर ट्रक को रोककर चालक को पकड़ लिया।
जांच के दौरान ट्रक के ड्राइवर केबिन से:
Advertisement
10 पेटी रॉयल स्टैग (750 एमएल),
10 पेटी रॉयल स्टैग (375 एमएल),
31 पेटी 8 पीएम टेट्रा पैक (180 एमएल)
कुल 448 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।