कार की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहे थे 44 किलो गांजा, चार तस्कर गिरफ्तार
मीरजापुर। अहरौरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से होंडा सिटी कार की डिग्गी में छिपाकर रखे गए 44 किलोग्राम अवैध गांजे को बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है।
मिर्जापुर

6:08 PM, Nov 14, 2026
हनीफ खान ब्यूरो मिर्जापुर
जनपद न्यूज़ टाइम्समीरजापुर। अहरौरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से होंडा सिटी कार की डिग्गी में छिपाकर रखे गए 44 किलोग्राम अवैध गांजे को बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 नवंबर को अहरौरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वनस्थली विद्यालय के पास ग्राम लतीफपुर में घेराबंदी कर होंडा सिटी कार सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रमेश कुमार निषाद और मोहन चौधरी निवासी पश्चिमी चंपारण (बिहार), पीयूष कुमार तिवारी और गोविन्द पटेल निवासी कुशीनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में काले रंग की प्लास्टिक से छिपाकर रखी गई दो बोरियों से 27 पैकेटों में कुल 44 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
Advertisement
पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार को सीज कर दिया है। इस मामले में अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
