खरना का प्रसाद ग्रहण कर छठव्रतियों का 36 घंटे का उपवास शुरू
डीडीयू नगर। लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पर्व के दूसरे दिन शनिवार को छठव्रतियों ने खरना पूरे विधि-विधान से किया। जनपद के विभिन्न हिस्सों में व्रतियों ने दिनभर का उपवास रखकर संध्या बेला में पवित्र स्नानकर भगवान की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ और चावल की खीर व रोटी बनाकर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्पित की।
चंदौली

4:40 PM, Nov 14, 2026
डीडीयू नगर। लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पर्व के दूसरे दिन शनिवार को छठव्रतियों ने खरना पूरे विधि-विधान से किया। जनपद के विभिन्न हिस्सों में व्रतियों ने दिनभर का उपवास रखकर संध्या बेला में पवित्र स्नानकर भगवान की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ और चावल की खीर व रोटी बनाकर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्पित की। उसके बाद प्रसाद को खाकर लोगों को प्रसाद को वितरण की। धूप दीप से भगवान की अर्चना कर सकल समाज की सुख शांति की कामना की। व्रतियों ने पूरी निष्ठा से खीर का प्रसाद ग्रहण किया। अगले 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखा। इसके बाद सुहागिनों को सिंदूर लगाकर पूजा की खीर पुड़ी देकर लंबी सुहाग की कामना की गयी। खरना का प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालु एक दूसरे के घर जाकर खीर ग्रहण किया। शाम ढलते ही शंख ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। लोगों में पूजा को ले काफी उत्साह देखा गया। महिला, पुरुष, बूढ़े बच्चे सभी प्रसाद पाने के लिए एक दूसरे क्षेत्र से आते जाते देखे गए। वहीं छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय होता रहा। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ महाव्रत का समापन हो जाएगा।
लोक आस्था के महापर्व पर छठ पर्व करने वाली महिलाओं ने मिट्टी और ईंट जोड़ कर चूल्हे बनाई।इसके बाद गुड़ से बनी खीर और रोटी बनाया। प्रसाद खरना के दिन बनता है। इस प्रसाद का छठ में विशेष महत्व है। शास्त्र के अनुसार खरना के प्रसाद जितने अधिक लोगों को खिलाया जाता है, उतना ही इस पर्व का पुण्य व्रतियों को मिलता है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। उदीयमान सूर्य के अर्घ्य अर्पण के बाद पारण होगा।
Advertisement
शहर हो या गांव छठ मइया के गीत ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया है। हर तरफ समरसता और भक्ति का भाव नजर रहा है। बच्चे, बूढ़े, जबान सभी छठ मइया की भक्ति में सराबोर हो गए है। हर घर में इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। हर गली, मुहल्ले में छठ गीत गूंज रहे है। कांच के बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए .., मारबाे रे सुगवा धेनुख से सुगवा गिरे मुरछाए.., जैसे गीत ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया है।
