चेकिंग के दौरान 3 शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार, 3 गोवंश और 3 वाहन बरामद
सैयदराजा (चंदौली)। थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप और एक ब्रेजा वाहन से तीन शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश, तीन वाहन, दो मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद किए हैं।
चंदौली

6:06 PM, Feb 3, 2026
पुलिस बैरियर तोड़ने की कोशिश, बड़ा हादसा टला
सैयदराजा (चंदौली)। थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप और एक ब्रेजा वाहन से तीन शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश, तीन वाहन, दो मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गौतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
उप निरीक्षक अवधेश नारायण पुलिस टीम के साथ कस्बा सैयदराजा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम जेठमलपुर तिराहा, एनएच-2 हाईवे के उत्तरी लेन पर पहुंची और बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर में चंदौली की ओर से आ रही दो पिकअप गाड़ियों के साथ एक सफेद ब्रेजा वाहन दिखाई दिया।
बताया जाता है कि ब्रेजा सवार लोगों ने पिकअप चालकों को पुलिस की मौजूदगी का इशारा कर तेज़ी से भागने को कहा। इस पर पिकअप वाहन चालक पुलिस टीम को कुचलने की नीयत से तेज रफ्तार में वाहन चढ़ाते हुए भागने लगे, लेकिन दोनों पिकअप बैरियर से टकराकर रुक गईं। ब्रेजा वाहन भी कुछ दूरी पर जाकर रुक गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों वाहनों में सवार लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से कुल तीन गोवंश, तीन वाहन (एक इन्ट्रा पिकअप, एक अन्य पिकअप और एक ब्रेजा), दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 400 रुपये नकद बरामद किए।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 33/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 109/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
