बयापुर में 22 बीघा बंजर भूमि अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप
चकबंदी अधिकारी, चकिया न्यायालय द्वारा 10 अगस्त 2026 को पारित आदेश में उक्त भूमि को बंजर खाते में यथावत दर्ज किए जाने का निर्देश दिया गया था।इसी आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी विकास मित्तल के नेतृत्व में राजस्व एवं चकबंदी विभाग की टीम गठित कर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणमुक्त कराई गई भूमि को ग्राम प्रधान राम प्रसा
शहाबगंज, चंदौली

8:01 PM, Aug 12, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज (चंदौली)। बयापुर ग्राम पंचायत में बुधवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए बंजर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।गाटा संख्या 139 व 140 में दर्ज करीब 22 बीघा बंजर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को राजस्व एवं चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर हटवाया।
Advertisement
चकबंदी अधिकारी, चकिया न्यायालय द्वारा 10 अगस्त 2026 को पारित आदेश में उक्त भूमि को बंजर खाते में यथावत दर्ज किए जाने का निर्देश दिया गया था।इसी आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी विकास मित्तल के नेतृत्व में राजस्व एवं चकबंदी विभाग की टीम गठित कर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणमुक्त कराई गई भूमि को ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।मौके पर उपजिलाधिकारी विकास मित्तल,पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, तहसीलदार देवेंद्र कुमार,नायब तहसीलदार मोहम्मद आरिफ अंसारी,राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह,राम अवतार दुबे,नरेंद्र सिंह तथा क्षेत्रीय लेखपाल रविंद्र कुमार,धनंजय जायसवाल,मनीष सिंह, प्रदीप सिंह,दीपक सिंह सहित राजस्व एवं चकबंदी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
