घुरहूपुर में 2 नवंबर को होगा 19वां बौद्ध महोत्सव, जुटेंगे कई दिग्गज नेता
शहाबगंज ,चंदौली। विकास क्षेत्र के घुरहूपुर में आगामी 2 नवंबर दिन सोमवार को 19वें बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध संस्थान घुरहूपुर, चकिया की ओर से किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
शहाबगंज, चंदौली

4:06 PM, Oct 29, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज ,चंदौली। विकास क्षेत्र के घुरहूपुर में आगामी 2 नवंबर दिन सोमवार को 19वें बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध संस्थान घुरहूपुर, चकिया की ओर से किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर पाल करेंगे, जबकि श्रीलंका से आए भंते अशोक वंश जी धम्मदेशना देंगे। महोत्सव में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।
Advertisement
आयोजन में चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर, पूर्व विधायक एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव रमेश कुशवाहा, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, बिहार के विधायक भीम प्रताप सिंह कुशवाहा, सोनभद्र के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
बौद्ध महोत्सव के माध्यम से भगवान बुद्ध के विचारों, उनके शांति, करुणा, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं बौद्ध धर्मावलंबियों से महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
