चंदौली में 19 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 19 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी के रास्ते गोरखपुर जाने की फिराक में थे।
चंदौली

11:35 AM, Nov 24, 2026
एएनटीएफ और चंदौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, उड़ीसा से गांजा लेकर गोरखपुर जाने की फिराक में थे आरोपी
चंदौली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 19 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी के रास्ते गोरखपुर जाने की फिराक में थे।
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को एएनटीएफ थाना गाजीपुर में तैनात उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख अपनी टीम के साथ मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चंदौली क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लेकर चंदौली होते हुए वाराणसी के रास्ते गोरखपुर जाने वाले हैं।
इसी दौरान मुखबिर ने नरसिंहपुर रोड के पास खड़े एक महिला और एक पुरुष की ओर इशारा करते हुए बताया कि दोनों अपने बैग में गांजा लेकर जाने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो वे तेज कदमों से आगे बढ़ने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 19 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज साहनी (19 वर्ष) पुत्र राधेश्याम साहनी और प्रीति कुमारी (21 वर्ष) पुत्री लक्ष्मण निषाद, निवासी अमरुद मंडी, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चंदौली कोतवाली में मु0अ0सं0 541/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संयुक्त कार्रवाई में एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख, कांस्टेबल अमित कुमार चौरसिया, चंदौली कोतवाली के उपनिरीक्षक मारकंडेय सिंह, महिला कांस्टेबल शीतला राव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
