जंगल के रास्ते बिहार ले जाए जा रहे 15 गोवंश बरामद, चकरघट्टा पुलिस ने तीन गौ-तस्करों को किया गिरफ्तार
चकरघट्टा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल के रास्ते बिहार वध के लिए ले जाए जा रहे 15 गोवंश (गाय एवं बछड़ा) को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन कथित गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों से कम कीमत पर गोवंश खरीदकर जंगल के रास्ते बिहार ले जाकर बेचने का काम करते थे।
चंदौली

4:36 PM, Jul 18, 2026
चंदौली। चकरघट्टा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल के रास्ते बिहार वध के लिए ले जाए जा रहे 15 गोवंश (गाय एवं बछड़ा) को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन कथित गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों से कम कीमत पर गोवंश खरीदकर जंगल के रास्ते बिहार ले जाकर बेचने का काम करते थे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष संतोष कुमार अपनी टीम के साथ बरवाडीह क्षेत्र में चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग 15 गोवंश को ग्राम परसिया, जमसोत होते हुए झरियावा (बिहार) की ओर पैदल ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर परसिया जंगल से तीन आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से 15 गोवंश बरामद किए।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आसपास के ग्रामीण इलाकों से सस्ते दामों पर गोवंश खरीदकर उन्हें इकट्ठा करते थे और जंगल के रास्ते बिहार ले जाकर बेचते थे, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होता था।
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 39/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
बबुन्दर उर्फ बुल्लू (42 वर्ष), निवासी ग्राम परसहवा, थाना चकरघट्टा
Advertisement
निखिल (22 वर्ष), निवासी ग्राम परसहवा, थाना चकरघट्टा
संदीप कुमार उर्फ सोनू (20 वर्ष), निवासी ग्राम परसहवा, थाना चकरघट्टा
बरामदगी
