तेलहरा फायरिंग कांड में 14 आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक व कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को ग्राम तेलहरा में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुराने विवाद और बच्चों के झगड़े को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और एक पक्ष के सुभाष पुत्र स्व. सुदामा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। फायरिंग में निकले छर्रे लगने से कुछ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर उपचार कराया।
चंदौली

7:26 PM, Apr 20, 2026
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के तेलहरा गांव में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी 12 बोर बंदूक और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को ग्राम तेलहरा में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुराने विवाद और बच्चों के झगड़े को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और एक पक्ष के सुभाष पुत्र स्व. सुदामा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। फायरिंग में निकले छर्रे लगने से कुछ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर उपचार कराया।
इस मामले में वादी अभिमन्यु पुत्र देवराज राम निवासी तेलहरा की तहरीर पर थाना कंदवा में मुकदमा संख्या 29/2026 दर्ज किया गया। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभाष को 19 अप्रैल को कंदवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया, जबकि अन्य 13 आरोपियों को 20 अप्रैल को तेलहरा राइस मिल के पास खेत से पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी 12 बोर गन, एक खोखा कारतूस तथा लाठी-डंडे बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है, जिसके संबंध में वर्ष 2025 में भी थाना कंदवा में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी:
सुभाष, अशोक, शैलेश, दिनेश उर्फ टड्डू, संतलाल, विमलेश, रोशन, नरेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, राहुल, वीरेंद्र, मंटू राम उर्फ मनीष, सुरेंद्र उर्फ अन्नू और रामसूरत निवासी ग्राम तेलहरा, थाना कंदवा जनपद चंदौली।
