प्रदेश में 121 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, चंदौली से दो एबीएसए महराजगंज भेजे गए
उत्तरप्रदेश/चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग में शासन ने प्रदेशभर के 121 खंड शिक्षा अधिकारियों (एबीएसए) के स्थानांतरण किए हैं। 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत वार्षिक स्थानांतरण नीति वर्ष 2026-27 के क्रम में अधिकारियों को विभिन्न जनपदों में नई तैनाती दी गई है।
लखनऊ

6:15 AM, Sep 14, 2026
लखनऊ/चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग में शासन ने प्रदेशभर के 121 खंड शिक्षा अधिकारियों (एबीएसए) के स्थानांतरण किए हैं। 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत वार्षिक स्थानांतरण नीति वर्ष 2026-27 के क्रम में अधिकारियों को विभिन्न जनपदों में नई तैनाती दी गई है। स्थानांतरण सूची के अनुसार चंदौली जिले से धानापुर के खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह और चंदौली के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी का स्थानांतरण महराजगंज जनपद के लिए किया गया है। वहीं हर्षित पाण्डेय का गोंडा से चंदौली, अश्वनी सिंह का आजमगढ़ से चंदौली तथा ओमप्रकाश मिश्र का सिद्धार्थनगर से चंदौली जनपद के लिए स्थानांतरण हुआ है। अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती का समीकरण भी बदलेगा। शासन के आदेश के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
Advertisement
