बिजली के करेंट से 12 वर्षीय बालक झुलसा, मेडिकल कॉलेज रेफर
कस्बा शहाबगंज में गुरुवार की शाम को खेलते समय बिजली के करेंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल बालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहाबगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज चन्दौली रेफर कर दिया।
शहाबगंज, चंदौली

7:10 PM, Jun 25, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। कस्बा शहाबगंज में गुरुवार की शाम को खेलते समय बिजली के करेंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल बालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहाबगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज चन्दौली रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा शहाबगंज निवासी राजाराम का पुत्र 12 वर्षीय सुन्दरम अपने साथियों के साथ गेंद खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह बिजली के संपर्क में आ गया और तेज करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। बालक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों द्वारा तत्काल घायल बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहाबगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार बालक के शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए हैं। बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखभाल के लिए उसे मेडिकल कॉलेज चन्दौली रेफर कर दिया गया।
Advertisement
