संपूर्ण समाधान दिवस में 112 शिकायतें, छह का मौके पर निस्तारण
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप जन समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सकलडीहा, चंदौली

6:11 PM, Apr 18, 2026
जन समस्याओं का बिना भेदभाव त्वरित निस्तारण करें अधिकारी : जिलाधिकारी
चंदौली। चकिया तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप जन समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने विशेष रूप से निर्विवाद वरासत समेत अन्य राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। जमीन से जुड़ी छोटी-छोटी शिकायतों के अधिक संख्या में आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों का निस्तारण तहसील स्तर पर ही समय से किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।
Advertisement
जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर आपसी समन्वय के साथ निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार की जाए और किसी भी प्रकार के दबाव या भेदभाव से बचा जाए।
समाधान दिवस में कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दो शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अग्रसारित किया गया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धीमे नेटवर्क की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि नेटवर्क की गति कम होने के कारण ऑनलाइन कार्य करने में काफी समय लग रहा है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई कर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
