सघन टिकट जांच अभियान में 1079 यात्री धराए
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। मंडल के डीडीयू, गया, डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशनों पर एक साथ व्यापक टिकट जांच अभियान में 1079 यात्री बिना टिकट पकड़े गया।, जिनसे जुर्माने के रूप में 5,73,895 रुपए का राजस्व अर्जित किया गया। इस अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।
डीडीयू नगर, चंदौली

7:37 AM, Jan 10, 2026
5.73 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया
चंदौली। पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। मंडल के डीडीयू, गया, डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशनों पर एक साथ व्यापक टिकट जांच अभियान में 1079 यात्री बिना टिकट पकड़े गया।, जिनसे जुर्माने के रूप में 5,73,895 रुपए का राजस्व अर्जित किया गया। इस अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।
Advertisement
टिकट जांच स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश व निकास द्वारों सहित ट्रेनों में भी गहन जांच की गई। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई तथा जन जागरूकता भी बढ़ाई गई। रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट काउंटर, वेबसाइट, एटीवीएम के साथ-साथ अब त्ंपसव्दम ऐप के माध्यम से भी टिकट लेना और अधिक सरल एवं सुविधाजनक हो गया है। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है, तथा इस प्रकार के जांच अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
