रिश्तेदार के मोबाइल से उड़ाए ₹1.08 लाख, 24 घंटे में तीन साइबर ठग गिरफ्तार
थाना कन्दवा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने अपने ही रिश्तेदार के मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से ₹1.08 लाख अपने साथी के खाते में ट्रांसफर कराए, जिसके बाद तीनों ने एटीएम से रकम निकालकर आपस में बांट ली।
चंदौली

6:13 PM, Jul 2, 2026
चन्दौली। थाना कन्दवा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने अपने ही रिश्तेदार के मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से ₹1.08 लाख अपने साथी के खाते में ट्रांसफर कराए, जिसके बाद तीनों ने एटीएम से रकम निकालकर आपस में बांट ली।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल के नेतृत्व में कन्दवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तलाशपुर मोड़ के पास से आशुतोष सिंह, आकाश यादव और विराट सिंह उर्फ सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया। तीनों के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 66C एवं 66D के तहत दर्ज मुकदमे में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में मुख्य आरोपी आशुतोष सिंह ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार राजनारायण सिंह के मोबाइल से यूपीआई बारकोड के जरिए ₹1,08,000 आकाश यादव के खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके बाद आकाश यादव और विराट सिंह ने एटीएम से लगभग ₹97,000 निकालकर आपस में बांट लिए।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशुतोष सिंह (निवासी बखरा, थाना जखनिया, गाजीपुर), आकाश यादव (निवासी सरैया, थाना कोतवाली, गाजीपुर) और विराट सिंह उर्फ सन्नी सिंह (निवासी कासिमाबाद, गाजीपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला है और मामले में कोई बरामदगी नहीं हुई है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल रतन चंद्र श्रीवास्तव, कांस्टेबल सविनय कुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल भरत सिंह शामिल रहे।
