डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न पदों पर भर्ती, 21 से 23 नवंबर तक होगा साक्षात्कार
9:28 AM, Nov 20, 2026

Share:
प्रधानाचार्य, पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और रिसेप्शनिस्ट के पदों पर मांगे गए आवेदन, सभी विषयों के शिक्षकों की होगी नियुक्ति चंदौली। बिशुनपुरा, कांटा स्थित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य, पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी एवं रिसेप्शनिस्ट के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
