धानापुर में जानवरों को चारा देते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक की मौत
जानकारी के अनुसार नरौली गांव निवासी पवन यादव पुत्र कमलेश यादव सुबह करीब पांच बजे घर से कुछ दूरी पर बने पशुशाला में जानवरों को चारा देने गया था। इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा आ गया और वह पास में बने पानी भरे हौद में गिर पड़ा।
धानापुर, चंदौली

10:40 AM, May 14, 2026
धानापुर। थाना क्षेत्र के नरौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक जानवरों को चारा देने गया था, तभी उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह पानी भरे हौद में गिर गया।
जानकारी के अनुसार नरौली गांव निवासी पवन यादव पुत्र कमलेश यादव सुबह करीब पांच बजे घर से कुछ दूरी पर बने पशुशाला में जानवरों को चारा देने गया था। इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा आ गया और वह पास में बने पानी भरे हौद में गिर पड़ा।
कुछ देर बाद परिजन जब वहां पहुंचे तो पवन को हौद में गिरा देख शोर मचाया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Advertisement
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहा, इसलिए उनकी व ग्रामीणों की सहमति से शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के अनुसार पवन को पहले से मिर्गी की बीमारी थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।