तेज आंधी में बाबा बनवारी दास मंदिर का टीन शेड उड़ा
क्षेत्र के कौड़िहार गांव स्थित बाबा बनवारी दास मंदिर परिसर में लगा टीन शेड बुधवार की शाम को आई तेज आंधी में उड़ गया। अचानक तेज हवा चलने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मंदिर परिसर को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि टीन शेड उखड़कर दूर जा गिरा।
शहाबगंज, चंदौली

11:36 AM, May 14, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। क्षेत्र के कौड़िहार गांव स्थित बाबा बनवारी दास मंदिर परिसर में लगा टीन शेड बुधवार की शाम को आई तेज आंधी में उड़ गया। अचानक तेज हवा चलने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मंदिर परिसर को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि टीन शेड उखड़कर दूर जा गिरा।
ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर में हाल ही में नव निर्माण कार्य कराया गया था। बीते 6 सितम्बर को मंदिर परिसर के नव निर्माण का लोकार्पण बड़े धूमधाम से किया गया था। इसके बाद श्रद्धालुओं के बैठने एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए टीन शेड लगाया गया था। तेज आंधी के चलते शेड क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ग्रामीणों में मायूसी है।
Advertisement
घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मंदिर परिसर में जुट गए और क्षतिग्रस्त टीन शेड को हटाने में सहयोग किया। ग्रामीणों ने मंदिर समिति से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
